LIVEजारी होने जा रहा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, mpresults.nic.in से ऐसे देखें स्कोर
आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसी बीच एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के छात्रों की बेचैनी बढ़ गई है। एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

जारी होने जा रहा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, mpresults.nic.in से ऐसे देखें स्कोर
आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
How to download MP Board Result 2025
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board 10th High School Result 2025- Marksheet Link
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जारी किया जाएगा। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट
बीते साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 54.35 फीसदी दर्ज किया गया था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 61.87 फीसदी और लड़कों को 58.10 फीसदी था। इस साल पास प्रतिशत में सुधार की संभावना है।
MP Board Result 2025 Date LIVE: मई में जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा।
MP Board Result 2025 Date LIVE:मोबाइल ऐप के जरिए भी देख सकेंगे रिजल्ट
MP Board Result 2025 Date LIVE: MP बोर्ड के रिजल्ट की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने पर छात्र ऐप के जरिए भी परिणाम देख सकेंगे। छात्र MPBSE मोबाइल ऐप (MPBSE MOBILE App) पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में Know Your Result ऑप्शन का चुनने के बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। आपको ऐप पर ही रिजल्ट दिख जाएगा।
MP Board Result 2025 Date LIVE: इस दिन आएंगे नतीजे
MP Board Result 2025 Date LIVE: अबतक MPBSE की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग कर MP बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं।
MP Board Result 2025 Date LIVE: ऐसे डाउनलोड होगी MP बोर्ड की मार्कशीट
MP Board Result 2025 Date LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसके बाद नतीजों का डायरेक्ट लिंक mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mponline.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर भरेंगे। जिसके तुरंत बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा जहां से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड की जा सकेगी।
MP Board Result 2025 Date LIVE: पिछले साल 24 अप्रैल को आए थे रिजल्ट
MP Board Result 2025 Date LIVE: एमपी बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए थे। उम्मीद की जा रही है कि एमपी बोर्ड के नतीजे इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में या मई के पहले सप्ताह में आ जाएंगे।
कब खत्म होगा 16.60 लाख विद्यार्थियों का इंतजार
एमपी यानी मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) के 16.60 लाख विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. ताजा खबर है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया और रिजल्ट की ड्राफ्टिंग भी पूरी कर ली गई है।
MP Board Result 2025 Date LIVE - मई के पहले सप्ताह में एमपी बोर्ड का रिजल्ट?
ऐसी संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है।
MP Board Result 2025 Date LIVE - आधे से ज्यादा चेक हो गई कॉपियां
एक मीडिया हाउस पर मौजूद लेख के अनुसार, बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कॉपी चेकिंग का कार्य जारी है। अब तक 60 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियों की चेकिंग का कार्य खत्म हो चुका है।
MP Board Result 2025 Date LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट को कहां से करें ट्रैक
यहां लगातार रिजल्ट को ट्रैक किया जा रहा है, जैसे ही कोई अपडेट आएगा, सबसे पहले इस पेज पर बताया जाएगा, Mp Board 10th 12th Result 2025 Kab Aayega जानने के लिए timesnowhindi.com/education को बुकमार्क कर लें।
MP Board Result 2025 Date LIVE - एमपी बोर्ड रिजल्ट किस साइट पर होगा जारी
Mp Board Result 2025 Class 10 और Mp Board Result 2025 Class 12 जारी होने के बाद इन्हें mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर से इन्हें चेक किया जा सकेगा।
MP Board Result 2025 Date LIVE - एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट अलग अलग दिन पर
Mp Board Result 2025 की घोषणा जल्द की जा सकती है, एक जानकारी के अनुसार, Mp Board Result 2025 Class 12 Date और Mp Board Result 2025 Class 10 Date अलग अलग हो सकती है।
MP Board Result 2025 Date LIVE - सबसे तेज एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा परिणाम कहां से देखें
एमपीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की थीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दिन व समय की जानकारी नहीं आई है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
MP Board Result 2025 Date LIVE - कब हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा, कब तक जारी होगा रिजल्ट
एमपीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की थीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दिन व समय की जानकारी नहीं आई है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
MP Board Result 2025 Date LIVE: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
MP Board Result 2025 Date LIVE मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
mpbse.nic.in और mpresults.nic.in इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MP Board Result 2025 Date LIVE: कब मिलेगी ओरिजिनल मार्कशटी
MP Board Result 2025 Date LIVE एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
MP Board Result 2025 Date LIVE: यहां देखें रिजल्ट
MP Board Result 2025 Date LIVE मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा देगा।
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
MP Board Result 2025 Date LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Result 2025 Date LIVE: एसएमएस के जरिए रिजल्ट
MP Board Result 2025 Date LIVE वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।