MP Board 5th, 8th Result 2023: एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, जानें rskmp.in पर कब एक्टिव होगा लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 15, 2023, 11:14 AM IST

MPBSE MP Board Result 2023, MP Board Class 5th, 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा की जाएगी।

MPBSE MP Board Result 2023, MP Board Class 5th, 8th Result 2023 Today: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 मई को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक ठीक 1 बजे एक्टिव होगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board 5th 8th Result 2023

MP Board 5th 8th Result 2023

MPBSE MP Board Result 2023: शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

End of Feed