MP Board 10th 12th RWL Result 2024 Declared: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं आरडब्ल्यूएल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं आरडब्ल्यूएल यानी रोके गए छात्रों के परिणाम घोषित कर (MP Board RWL Result) दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (MP Board 10th RWL Result) गया है। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
MP Board RWL 10th 12th Result 2024: यहां देखें एमपीआरडब्ल्यूएल 10वीं 12वीं का रिजल्ट
मार्च से अप्रैल के बीच परीक्षा
बता दें इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक थी। वहीं रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित किया गया था। वहीं अब बोर्ड ने आरडब्ल्यूएल यानी रोके हुए छात्रों के परिणाम जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।How To Check MP Board 10th 12th RWL Result 2024
- सबसे पहले mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Board RWL 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
