कौन हैं 19 मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली दीप्ति शर्मा, MBBS से पहले 10वीं-12वीं में भी रहीं टॉपर

Meet Deepti Sharma who won 19 medals: कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का नतीजा क्या हो सकता है, इसका शानदार उदाहरण किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ की एमबीबीएस छात्रा दीप्ति शर्मा ने पेश किया है।

Meet Deepti Sharma who won 19 medals: कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का नतीजा क्या हो सकता है, इसका शानदार उदाहरण किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ की एमबीबीएस छात्रा दीप्ति शर्मा ने पेश किया है। दीप्ति शर्मा ने ऐसा कारनामा किया है कि आज सोशल मीडिया से लेकर मीडिया जगत तक में उनकी चर्चा हो रही है। दीप्ति ने विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में एक साथ 19 मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया। उन्हें प्रतिष्ठित हेवेट गोल्ड मेडल (Hewett Gold Medal) और चांसलर गोल्ड मेडल (Chancellor's Gold Medal) समेत कई सम्मान मिले।

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा

KGMU में मिलने वाला हेवेट गोल्ड मेडल अंतिम वर्ष की MBBS परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र को दिया जाता है, जबकि चांसलर गोल्ड मेडल पूरे MBBS पाठ्यक्रम में सर्वाधिक कुल अंक प्राप्त करने वाले छात्र को प्रदान किया जाता है। ये दोनों सम्मान विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिने जाते हैं। इस उपलब्धि के साथ वह KGMU के इतिहास में शीर्ष दो सबसे प्रतिष्ठित सम्मान एक साथ हासिल करने वाली चुनिंदा छात्रों में शामिल हो गई हैं।

End of Feed