Job Alert: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MANIT भोपाल में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। संस्थान ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। MANIT फैकल्टी भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों को NIT के भर्ती नियमों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यदि आवेदकों की संख्या ज्यादा होती है, तो क्रेडिट प्वाइंट्स के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन संस्थान के निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MANIT भोपाल में फैकल्टी पदों पर भर्ती
कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 50 फैकल्टी पदों को भरा जाएगा। इनमें 12 पद प्रोफेसर, 11 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 27 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ग्रेड-1 और ग्रेड-2 स्तर पर वैकेंसी है। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन MANIT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा।
क्या है योग्यता
प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में PhD के साथ कुल 10 साल या कुल 13 साल का अनुभव मांगा गया है। इसमें PhD के बाद का अनुभव और एकेडमिक स्तर पर निर्धारित अनुभव शामिल है। इसके अलावा UG और PG डिग्री में 60 फीसदी अंक की शर्त भी रखी गई है।
एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में PhD और PhD के बाद कुल 6 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भी पात्रता अलग-अलग ग्रेड के अनुसार तय की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए PhD धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ स्तरों पर अनुभव की अतिरिक्त शर्त लागू है। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए PhD के साथ 3 साल का अनुभव या कुल 6 साल का टीचिंग और रिसर्च अनुभव मांगा गया है।
