LIVEBihar Board 10th Result 2023: जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, BSEB ने की आधिकारिक घोषणा

Bihar Board 10th Result 2023: जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, BSEB ने की आधिकारिक घोषणा
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023: बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाला है, बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर से देखा जा सकेगा। एक बार Bihar Board 10th Exam 2023 घोषित होने के बाद छात्र टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक को देख सकेंगे। बता दें, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB द्वारा अब जल्द ही Bihar Board class 10 result की घोषणा की जा सकती है। बता दें, इस बार से रिजल्ट जारी करने का पैटर्न बदल गया है। पिछले साल तक जहां बिहार विद्यालय समिति एक दिन पहले रिजल्ट जारी करने की सूचना देती थी, वहीं इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए Bihar Board class 10 result से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें।
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: Check Date, Time, Official Direct link here
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - इसी सप्ताह आएगा 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा। बोर्ड द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक, इस साल मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड इससे पहले रिजल्ट की तारीख जारी करेगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- 10वीं से पहले जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट
बीते साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड ने मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड 31 मार्च से पहले ही 10वीं के नतीजे भी वेबसाइट पर जारी कर देगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- ट्विटर हैंडल पर रखें नजर
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट की सूचना आमतौर पर बिहार बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वेबसाइट के अलावा ट्विटर हैंडल पर भी नजर बनाए रखें।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- असंतुष्ट स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड 10वीं इंटर रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद साझा की जाएगी।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- कब हुई 10वीं की परीक्षा
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। अब बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- SMS पर चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च से पहले कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को BIHAR10 ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- वेबसाइट कर लें नोट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - ऐसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा में कुल 13,04,586 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से 10,91,948 को पास घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल कुल पास प्रतिशत 83.7% दर्ज किया गया है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ बोर्ड की वेबसाइट पर 31 मार्च से पहले जारी कर दिया जाएगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। बता दें कि कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को फिर कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित होना होगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। बिहार
biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम
Bihar School Examination Board बहुत जल्द बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करने वाला है, मीडिया में डेट आ गई है, बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जाएगा, हालांकि बोर्ड ने तारीख की पुष्टि नहीं की है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- 10वीं रिजल्ट की तैयारियां पूरी
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। बता दें कि 10वीं परीक्षा की भी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई और रिजल्ट भी तैयार किया जा चुका है। अब बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं के नतीजे भी वेबसाइट पर जारी करेगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड परीक्षा में असफल रहे स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा अप्रैल या मई में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- कल जारी होगी 10वीं रिजल्ट डेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट डैट की घोषणा कल यानी 24 मार्च को की जा सकती है लेकिन इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE- 10वीं रिजल्ट का इंतजार
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से इंटर का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
Bihar Board 10th Result Live - रिजल्ट की तैयारी पूरी
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं, रिजल्ट का काम भी निपटा लिया गया है। अब बिहार बोर्ड एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा।
Bihar Board 10th Result Live - इन वेबसाइट्स को कर लें नोट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
Bihar Board 10th Result Live - कब आएगी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट आज शाम जारी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Bihar Board 10th Result Live - स्क्रूटनी के लिए करें अप्लाई
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 23 मार्च को जारी कर दिए गए है। स्टूडेंट्स 27 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।