Karnataka PUC 2 Result 2025 Link Online Soon at kseab.kar.nic.in karresults.nic.in: कर्नाटक पीयूसी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की ओर से कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
Karnataka PUC 2 Result 2025
Karnataka PUC 2 Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट
कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल की बात करें तो कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 10 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, इस साल भी नतीजे अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download Karnataka PUC 2 Result 2025
- कर्नाटक बोर्ड की वेबसाइट kseab.kar.nic.in पर जाएं।
- फिर कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka PUC 2 Result: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट
साल 2024 में कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा के लिए कुल 6,98,378 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। हालांकि परीक्षा में कुल 6,81,079 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें से 5,52,690 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया। इस हिसाब से कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.87% और लड़कों का पास प्रतिशत 76.98% था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
