JNU UG First Merit List 2023: जारी होने जा रही जेएनयू यूजी मेरिट लिस्ट, jnu.ac.in पर ऐसे करें चेक

JNU UG First Merit List 2023, JNU UG Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ओर से यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

JNU UG First Merit List 2023, JNU UG Admission 2023: जेएनयू मेरिट लिस्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ओर से यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट (JNU UG Merit List 2023) आज यानी 8 अगस्त को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने जेएनयू में एडमिशन के लिए 16 जुलाई से 2 अगस्त के बीच रजिस्ट्रेशन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JNU Merit List 2023

JNU UG Merit List 2023

JNU UG First Merit List 2023: कब आएगी मेरिट लिस्ट

जेएनयू की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहली सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ प्री-रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 8 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है। वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट 16 अगस्त और तीसरी मेरिट लिस्ट 22 अगस्त को जारी किए जाने की संभावना है। जबकि, चौथी और आखिरी मेरिट लिस्ट 7 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

End of Feed