JEECUP Admit Card 2026 Date: कब जारी होगा JEECUP परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

JEECUP Admit Card 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश 25 मई 2026 को यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

JEECUP Admit Card 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2026 प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है और एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित जानकारी भी जारी कर दी है। परिषद द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईईसीयूपी 2026 परीक्षा अब 2 जून से 9 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी, जो पहले 15 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाली थी। वहीं एडमिट कार्ड 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करने होगा।

End of Feed