LIVE

जारी हुई JEE मेंस इंटिमेशन स्लिप, jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड

जारी हुई JEE मेंस इंटिमेशन स्लिप, jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड
जारी हुई JEE मेंस इंटिमेशन स्लिप, jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड आज यानी 18 जनवरी 2023 को जारी किया जाना है, मुख्य वेबसाइट पर एड​मिट कार्ड जारी होने की खबर देने के बाद उस लिंक को हटा दिया गया। एनटीए ने एडमिट कार्ड के अलावा इंटिमेशन स्लिप भी जारी किया है, हालांकि वेबसाइट ने केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को हटाया है जबकि परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करने का दोनों लिंक नहीं ह​टाया गया है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपडेट देख सकते हैं, हालांकि यहां भी परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करने का दोनों लिंक ​दिया जा रहा है — Link 2 – JEE(Main) 2023 Session 1 Advance City Intimation और Link 1 – JEE(Main) 2023 Session 1 Advance City Intimation

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को होगा। जेईई (मुख्य) - 2023 सत्र 2 का आयोजन 06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रेल को किया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में होगी। जनवरी सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। वहीं, अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

JAN 18, 2023 19:44 IST

JEE Main Admit Card 2023 जारी करने के बाद वेबसाइट से हटाया

JEE Main Admit Card 2023 रिलीज करने के बाद आधिकारिक साइट से हटा दिया गया, टाइम्स नाउ ने तेजी से अपडेट करते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की खबर बना दी, लेकिन आधिकारिक साइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हटाए जाने के बाद अब केवल Link 2 – JEE(Main) 2023 Session 1 Advance City Intimation और Link 1 – JEE(Main) 2023 Session 1 Advance City Intimation ही रह गया है। इन दोनों लिंक को jeemain.nta.nic.in से देखा जा सकता है।
JAN 18, 2023 17:43 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE Updates - डायरेक्ट लिंक से देखें जेईई (मेन) 2023 सत्र 1 एडवांस सिटी इंटिमेशन लिंक 2

JAN 18, 2023 17:40 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE Updates - इस डायरेक्ट लिंक से देखें एडवांस सिटी इंटिमेशन लिंक

JAN 18, 2023 17:28 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड और इंटिमेशन स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसक लिए स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JAN 18, 2023 17:12 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - जेईई मेन एडमिट कार्ड और इंटिमेशन स्लिप डायरेक्ट लिंक

JEE Main Admit Card 2023 - Direct Link
JEE Main Advance Intimation Slip 2023 - Direct Link
JAN 18, 2023 17:09 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - जारी हुआ जेईई मेन एडमिट कार्ड

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी आज यानी 18 जनवरी 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JAN 18, 2023 17:06 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - जारी हुई इंटिमेशन स्लिप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मे जेईई मेन परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का शहर और तारीख चेक कर सकते हैं।
JAN 18, 2023 16:57 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जनवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी स्लिप और तीसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी करना था। हालांकि अभी तक एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों ही जारी नहीं किए गए हैं।
JAN 18, 2023 16:12 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE Updates - जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।होमपेज पर, “JEE Main 2023Exam City Slip” वाले लिंक पर क्लिक करें।अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें।जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
JAN 18, 2023 15:28 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - जेईई मेन 2023 परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें

परीक्षा के शहर की घोषणा: जनवरी 2023 का दूसरा सप्ताहएनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना: जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताहपरीक्षा की तिथियां: 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी 2023
JAN 18, 2023 13:39 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - कब जारी होगी शहर सूचना पर्ची

NTA ने अभी तक JEE प्रवेश पत्र और परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने की सही तारीख और समय का खुलासा नहीं किया है। पहले/जनवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2023 प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
JAN 18, 2023 13:10 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - एडमिट कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के किन्हीं चार शहरों का चयन करने का मौका दिया था। इसी से संबंधित परीक्षा शहर की पर्ची जारी की जाएगी। जिसके बाद जेईई मेंस परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
JAN 18, 2023 12:31 IST

JEE Mains Live - इस लिंक से देखें जेईई मेंस एडमिट कार्ड

सत्र 1 परीक्षा शहर पर्ची आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगी, उम्मीदवार अपनी आवेदन आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
JAN 18, 2023 11:18 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - जानें कब आएंगे जेईई मेंस एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार बना हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जनवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी स्लिप और तीसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी करने की खबर है, बता दें, यहां लगातार एडमिट कार्ड को ट्रैक किया जा रहा है।
JAN 18, 2023 10:40 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE Updates - इसलिए आज कल में जारी होगी जेईई मेंस एडमिट कार्ड

एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है, jee main admit card 2023 session 1 जनवरी के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा, चूंकि अभी तीसरा सप्ताह चल रहा है, ऐसे में कभी भी jee main admit card 2023 session 1 जारी किया जा सकता है, लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहें।
JAN 18, 2023 10:14 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - फ्री मौक टेस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

हाल ही में आधिकारिक साइट पर जेईई मेन 2023 के फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप इस लिंक से JEE (Main) – 2023 Session 1 चेक कर सकते हैं। लेटेस्ट जानकारी को यहां लगातार अपडेट किया जा रहा है, पेज को रिफ्रेश करना न भूलें।
JAN 18, 2023 09:11 IST

JEE Mains 2023 Admit Card Live - jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेंस एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन हॉल टिकट 2023 और सत्र 1 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। ए​क अनुमान के अनुसार, jee main admit card 2023 आज जारी किया जा सकता है।
JAN 18, 2023 09:11 IST

JEE Mains 2023 Admit Card Live - 24 से 31 जनवरी होगी जेईई मेंस परीक्षा

जेईई मेन्स परीक्षा 2023 देश के विभिन्न राज्यों में 24 से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। यह सेशन 1 की जानकारी है, इसके बाद सेशन 2 का आयोजन किया जाएगा। बता दें, jee main admit card 2023 जल्द जारी किया जाने वाला है।
JAN 18, 2023 09:10 IST

JEE Mains 2023 Admit Card Live - दो पाली में होगी जेईई मेंस परीक्षा

jee main परीक्षा दो पालियों- सुबह और शाम में होगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही एक्टिवेट किया जाने वाला है।
JAN 18, 2023 09:10 IST

JEE Mains 2023 Admit Card Live - सीबीटी मोड में होगी जेईई मेंस परीक्षा

JEE Mains 2023 Session 1 exam Admit Card जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, उम्मीदवार सबसे तेज जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें। बता दें, JEE Mains 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।