LIVEJEE Mains Result 2026 Live: नोट करें! अब 16 फरवरी को जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
JEE Main Session 1 Result 2026 Date, Time, Answer Key Live Updates: कंप्यूटर आधारित मोड में 21 से 29 जनवरी 2026 को हुई जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 के रिजल्ट और आंसर की एनटीए द्वारा जल्द जारी की जाएगी। इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा लेकर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वह रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Result 2026 Live: नोट करें! अब 16 फरवरी को जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
JEE Main Session 1 Result 2026 Date, Time, Answer Key Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जनवरी सेशन के लिए हुई JEE Main 2026 परीक्षा के बाद रिजल्ट का राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि NTA कल यानी गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को जेईई मेंस रिजल्ट 2026 (JEE Main Result 2026) जारी करने वाला है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि रिजल्ट से पहले या उसके साथ NTA द्वारा जेईई मेंस 2026 आंसर की (JEE Main 2026 Answer Key) भी जारी की जाएगी। यह अंतिम आंसर की होगी।
एनटीए द्वारा जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा की अंतरिम यानी प्रोविजनल आंसर की आपत्ति दर्ज करने के लिए 6 फरवरी को जारी की गई थी। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा करने की तैयारी की जा रही है। जेईई मेंस परीक्षा में पास होने वाले छात्र अब पूरे देश में स्थित सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे और अपनी करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
JEE Mains Result 2026 Live: कब हुई थी जेईई मेन सेशन की परीक्षा
JEE Mains Result 2026 Liv बता दें जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी।
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन आवेदन की तारीख
JEE Mains Result 2026 Live बता दें जो अभ्यर्थी जेईई मेन सेशन 1 में सफल नहीं हो पाते हैं वह सेशन 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेशन 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है।
JEE Mains Result 2026 Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Main Session 1 Result 2026 लिंक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
JEE Mains Result 2026 Live: यहां चेक कर सकेंगे जेईई मेंस का रिजल्ट
- nta.ac.in
- Jeemain.nta.nic.in
JEE Mains Result 2026 Live: कब जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की
JEE Mains Result 2026 Live 21 से 29 जनवरी तक आयोजित परीक्षाओं की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद, कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) द्वारा जेईई मेन 2026 सत्र 1 की उत्तर कुंजी में त्रुटियों को उजागर करने के बाद एनटीए को सवालों का सामना करना पड़ा।
JEE Mains Result 2026 Live: आ गया अपडेट, 12 फरवरी नहीं, अब इस तारीख को जारी होगा जेईई मेंस का रिजल्ट
जेईई मेंस सेशन 1 रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। अचानक से देर रात अपडेट आया जिसमें बताया गया कि जेईई मेंस सेशन 1 रिजल्ट 16 फरवरी तक जारी किया जाएगा। इसका मतलब ये है कि जेईई मेंस सेशन 1 रिजल्ट 16 से पहले या 16 को जारी किया जाएगा। देखें आधिकारिक अपडेट
Official NoticeJEE Mains 2026 Session 1 Result Live: NTA स्कोर 0 से 100 परसेंटाइल के बीच
NTA परसेंटाइल स्कोर 0 से 100 के बीच होता है और यह सभी टेस्ट देने वालों के बीच कैंडिडेट की रिलेटिव स्टैंडिंग को दिखाता है। हर सेशन में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाले को 100 परसेंटाइल स्कोर मिलता है।
JEE Mains Result 2026 Live - प्रोविजनल आंसर की जारी, कब जारी होगी फाइनल आंसर की
एजेंसी ने 4 फरवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी, 2026 को बंद कर दी गई थी। फाइनल आंसर की, रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक और दूसरी चीज़ों के लिए लेटेस्ट अपडेट के लिए ब्लॉग को फॉलो करें।
JEE Mains Result 2026 Live: कब हुई थी परीक्षा, कहां से देखें रिजल्ट
JEE Main का सेशन 1 का एग्जाम 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2026 को हुआ था। पहले चार दिनों में पेपर 1 के लिए दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ था - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर 2 आखिरी तारीख को एक ही शिफ्ट में हुआ था - सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।
रिजल्ट के लिए आप
timesnowhindi.com/education पर बने रहें
JEE Mains Result 2026 Live: फाइनल आंसर कब होगी जारी
रिजल्ट घोषित होने से पहले फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, JEE मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2026 तक घोषित किया जाएगा।
JEE Mains 2026 Session 1 Result Live: रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड
जो कैंडिडेट सेशन 1 के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड NTA JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
JEE Mains 2026 Session 1 Result Live: किस साइट पर जारी होगा रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट घोषित करेगी। एक बार जारी होने के बाद इन रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर से देखा जा सकेगा।
JEE Main Session 1 Result 2026 Live: दूसरे सेशन के लिए कब शुरू होंगे आवेदन
जेईई मेन सेशन 1 में यदि उम्मीदवार सफल नहीं हो पाए तो वह सेशन 2 के लिए आलवेदन कर सकते हैं। सेशन 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। उम्मीदवार समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
JEE Main Session 1 Result 2026 Live: जेईई मेन परीक्षा में कितने लाख छात्रों ने लिया हिस्सा
21 से 29 जनवरी के बीच हुई जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि एनटीए द्वारा परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी यानी कल होगा।
JEE Main Session 1 Result 2026 Live: UPJEE रजिस्ट्रेशन हुए शुरू
उत्तर प्रदेश जेईई रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी से जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन 20 मई से 28 मई के बीच किया जाएगा।
JEE Main Session 1 Result 2026 Live: जेईई एडवांस के लिए कब शुरू होंगे आवेदन
जेईई एडवांस 2026 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा 17 मई को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
JEE Main Session 1 Results 2026 Live: कब आएगी जेईई मेन की आंसर की
एनटीए द्वारा जेईई मेन की आंसर की आज शाम या फिर कल रिजल्ट के साथ जारी की जारी की जा सकती है। आंसर की जारी करने की के लिए एनटीए ने कोई तिथी जारी नहीं की है, लेकिन आमतौर पर रिजल्ट के साथ ही अंतिम आंसर की जारी की जाती है।
JEE Main Session 1 Results 2026 Live: किसी भी NIT में CSE के लिए कैंडिडेट को क्या रैंक मिलनी चाहिए?
31 NITs में 23,000 UG सीटें उपलब्ध हैं। जबकि CSE और उससे जुड़े फील्ड में करीब 9,000–10,000 सीटें उपलब्ध है। जिसमें CSE क्लोजिंग रैंक: JEE Main में 1,000–3,000 के छात्रों को इसमें मौका मिलता है।
JEE Main Session 1 Result 2026 Live: क्यों होती है JEE की परीक्षा?
जेईई की परीक्षा का पूरे देश में एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में प्राप्त स्कोर के माध्यम से उम्मीदवार सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग (BE/BTech), आर्किटेक्चर (BArch), और प्लानिंग (BPlanning) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाएगा।
JEE Main Session 1 Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी यह दो चीजें
जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिना इसके आप अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे।