JEE Main Admit Card 2023: जारी हुआ जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 3, 2023, 06:55 PM IST

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइसट jeemain.nta.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2023, JEE Main Session 2 Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2023) जारी कर दिया गया है।। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड (JEE Main 2023 Admit Card) डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JEE Main 2023

JEE Main Admit Card 2023

JEE Main Session 2 Exam Date 2023: जेईई मेन एग्जाम डेट

एनटीए की ओर से जईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल,11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के लगभग 330 शहरों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में इस साल लगभग 9.4 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

End of Feed