JEE Mains Admit Card Download Link Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 8 अप्रैल, 2023 की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने संबंधित हॉल टिकट के लिए अपने उम्मीदवार लॉग इन करके चेक कर सकते हैं।
JEE मेन्स 2023 एडमिट कार्ड जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NTA के उम्मीदवारों के लिए 8 अप्रैल का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने जेईई मेन परीक्षा को लेकर आवेदन किया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए लॉग इन करके इसे चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार जेईई मेन सेशनत्र 2 परीक्षाओं के लिए अपना जेईई मेन प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें। इसके लिए ऊपर दिए डाउनलोड डायरेक्ट लिंक और नीचे दिए जेईई मेन प्रवेश पत्र स्टेप्स को देख सकते हैं।
जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड - कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जेईई मेन सत्र 2 के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
आपका जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।
NTA ने 6 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया था। उम्मीदवारों के लिए 8 अप्रैल की परीक्षा के लिए एनटीए जेईई हॉल टिकट भी उपलब्ध करा दिया गया है।
एनटीए कल 6 अप्रैल से जेईई मेन 2023 परीक्षा के दूसरे और अंतिम सत्र का आयोजन करेगा। आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।
