JEE Advanced Answer Key Response Sheet Released: जेईई एडवांस्ड आंसर की और रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। आईआईटी मद्रास आज यानी 31 मई 2024 को शाम 5 बजे जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की पर रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है। जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। वहीं JEE एडवांस्ड 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी।
JEE Advanced 2024 रिस्पॉन्स शीट
JEE Main परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आंसर की रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं।
JEE Advanced Response Sheet: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएंय़
- उस लिंक पर क्लिक करें, जहां IIT JEE एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट लिखा हो।
- रिस्पॉन्स शीट की एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके इसे सेव करें।
JEE Advanced Answer Key 2024: जल्द आएगी आंसर की
प्रोविजनल आंसर की केवल अस्थाई है और इसमें बदलाव किया जा सकता है। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना फीडबैक, यदि कोई हो, तो उसे पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार वेबसाइट पर जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के अनुसार अंक दिए जाएंगे।
JEE Advanced Answer Key, Result LIVE जेईई एडवांस्ड एग्जाम 26 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी।
