JEE Advanced Answer Key 2026 Released On jeeadv.ac.in: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 की आंसर की जारी कर दी (JEE Advanced Answer Key 2026) गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर (JEE Advanced Answer Key) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 26 मई 2026 तक का समय दिया गया है।
JEE Advanced Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की
बता दें जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 05:30 तक निर्धारित थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Advanced Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JEE Advanced Exam 2026: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा क्यों होती है
बता दें जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यह परीक्षा मुख्य रूप से देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों छात्र इंजीनियर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन केवल चुनिंदा और प्रतिभाशाली छात्रों को ही इसमें सफलता मिल पाती है।
JEE Advanced Result 2026: कब जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट
जेईई एडवांस्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर लगातार अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को लेकर जानना चाहते हैं। बता दें आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट 1 जून 2026 को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
