IIT JAM Registration 2024, IIT JAM Registration 2024 Last Date: आईआईटी जेएएम को लेकर बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT, Madras) ने आईआईटी जेएएम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा (IIT JAM Registration) दिया है। आईआईटी से मास्टर्स और पीएचडी करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 29 अप्रैल 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करने में चूक गए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
IIT JAM Registration 2024: आगे बढ़ी आईआईटी जेएएम रजिस्ट्रेशन की डेट
IIT JAM Registration 2024: 3000 सीटों पर नियुक्ति
आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के जरिए 2024-25 के लिए 21 आईआईटी में 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3000 सीटों पर नियुक्ति होंगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।IIT JAM Registration 2024: कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले jam.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IIT JAM Registration 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगी गई सभी जानकारी व दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवदेन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
