Education News Today: आईआईटी-दिल्ली को मिले 20 हाई-टेक इकाइयों के लिए 260 करोड़ के शैक्षणिक परिसर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2024, 11:03 PM IST

Education News Today in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को आईआईटी-दिल्ली के दो नवनिर्मित शैक्षणिक परिसरों 'ईस्ट और वेस्ट कॉम्प्लेक्स' का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

Education News Today in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को आईआईटी-दिल्ली के दो नवनिर्मित शैक्षणिक परिसरों 'ईस्ट और वेस्ट कॉम्प्लेक्स' का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। आईआईटी-दिल्ली के अधिकारियों ने कहा कि यह संस्थान के इतिहास में अनुसंधान और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए अब तक की सबसे बड़ी एकल निर्माण गतिविधि है। दो बहुमंजिला परिसरों (कॉम्प्लेक्स) को 260 करोड़ रुपये की लागत से 60 हजार वर्ग मीटर से अधिक के प्लिंथ क्षेत्र के साथ विकसित किया गया है, जो परिसर में मौजूदा शैक्षणिक क्षेत्र के अतिरिक्त हैं।

Education News Today

आईआईटी-दिल्ली

आईआईटी-दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री ने जिन दो शैक्षणिक परिसरों का उद्घाटन किया है, वे परिसर में मौजूदा शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं को मजबूत करेंगे। यह संस्थान फैकल्टी सदस्यों और छात्रों द्वारा किए गए अत्याधुनिक शोध के लिए जाना जाता है। इन दो शैक्षणिक ब्लॉकों में नई अनुसंधान सुविधाएं हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेंगी।''

End of Feed