IIT Bombay Photos, Wallpaper, Fees, Cut Off: IIT Bombay देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। National Institutional Ranking Framework (NIRF 2024) के अनुसार यह तीसरे नंबर पर है। इसे कुल 83.3 स्कोर (IIT Bombay Photos) प्राप्त है। यहां दाखिले के लिए अभ्यर्थी को जेईई मेन और एडवांस्ड की परीक्षा टॉप रैंकिंग के साथ क्वालीफाई करना (IIT Bombay Wallpaper) होता है। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के दौर से गुजरना होता है। यह भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी। यह संस्थान अपनी उच्च प्रतिस्पर्धा बीटेक और अनुसंधान के लिए जाना जाता है।
IIT Bombay Photos, Wallpaper: यहां आप आईआईटी बॉम्बे की फोटोज, वॉलपेपर, फीस, एडमिशन और कटऑफ जान सकते हैं
IIT Bombay NIRF Ranking: ग्लोबल रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन
वहीं आईआईटी बॉम्बे ने ग्लोबल रैंकिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा क्यूएस इंडिया रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे लगातार दूसरे नंब पर है। ज्यादातर जेईई टॉपर्स सीएस कोर्स के लिए आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन की इच्छा रखते हैं। इस बीच छात्र लगातार आईआईटी बॉम्बे की इसनाइड फोटोज को लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप देख सकते हैं कि आईआईटी बॉम्बे अंदर से कैसा दिखता है।
IIT Bombay Seats 2025: IIT Bombay में बीटेक के लिए कुल कितनी सीट
मीडिया रिुपोर्ट्स की मानें तो आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के लिए कुल 1368 सीटें हैं। यह सीटें विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच में विभाजित हैं। JOSA की वेबसाइट के मुताबिक यहां एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए कुल 72 सीटें हैं, जिसमें महिलाओं के लिए 6 सीट आरक्षित है। वहीं केमिकल इंजीनियरिंग (4 Years, Bachelor Of Technology) के लिए 124 सीट हैं। सिविल इंजीनियरिंग के लिए 146 सीट हैं। Enviromental Science And Engineering (4 Years Bachelor Of Technology) के लिए 46 सीटें हैं, यहां महिलाओं के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं। कंप्यूटर साइंट एंड इंजीनियरिंग के लिए 198 सीटें आरक्षित हैं।
अधिक जानकारी के लिए JOSA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर जाकर Institution Type में IITS, Select Institute में IIT Bombay दर्ज करें। साथ ही सेलेक्ट प्रोग्राम में ब्रांच वाइज सीटों की संख्या जान सकते हैं।
How To Get Admission In IIT Bombay: कैसे मिलता है एडमिशन
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड और ज्वाइंट सीट एलॉकेशन अथॉरिटी के दौर से गुजरना होता है। यहां जेईई मेन क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। साथ ही जेईई एडवांस्ड में कम से कम 75% अंक या 12वीं बोर्ड परीक्षा में श्रेणीवार टॉप 20 में पर्सेंटाइल होना चाहिए। हालांकि यहां एडमिशन के लिए प्रत्येक वर्ष कटऑफ में बदलाव होता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार IIT Bombay की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
IIT Bombay Fees: आईआईटी बॉम्बे की फीस
आईआईटी बॉम्बे के फीस की बात करें तो यहां ब्रांच वाइज अलग अलग फीस होती है। यहां ट्यूशन फीस, हॉस्टल और मेस शुल्क अलग होता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
