IERT Entrance Exam Result 2024: प्रयागराज आईईआरटी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IERT Prayagraj Entrance Exam Result 2024: प्रयागराज में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी यानी IERT में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- iertentrance.in पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

IERT Prayagraj Entrance Exam Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी यानी IERT में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो चुका है। आईईआरटी प्रयागराज की तरफ से प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड अब चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- iertentrance.in पर जाना होगा।

IERT Result 2024

IERT प्रयागराज प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी

आईईआरटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 मई 2024 तक का समय मिला था। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 और 29 जून 2024 को हुआ था। अब प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

End of Feed