ICSI CS Executive Result June 2024: Institute of Company Secretaries of India, ICSI CS Executive Result की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को icsi.edu पर जारी किया गया है। उम्मीदवार ICSI CS Executive Result 2024 के साथ मेरिट सूची और अंकों का विषयवार विवरण भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, e-result-cum-marks statement चेक करने का डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया गया है।
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट जून 2024 जारी हो गया
Professional Course के उम्मीदवारों के लिए, दस्तावेज की एक फिजिकल कॉपी उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर भेजी जाएगी। यदि उम्मीदवारों को 30 दिनों के भीतर यह कॉपी नहीं मिलती है, तो उन्हें ICSI को रिपोर्ट या संपर्क करना होगा। उम्मीदवारों को अंक देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या चाहिए होगी।
CS Executive Result 2024 कैसे देखें
- CS Executive Result 2024 Website icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, CS Executive Result 2024 Link पर क्लिक करें
- अगले चरण में, 'Click here to view Result and Download E-Mark Sheet' पर क्लिक करें
- रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- CS Executive Result 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा
- CS Executive Result 2024 Download करें।
ICSI छात्रों को उनके अनुरोध पर उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियों के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। परिणाम घोषित होने के 45 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिका की प्रति प्रदान की जाएगी।
