CA Results 2025 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2025 सत्र के लिए CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के नतीजे (CA Results 2025 Date) 6 जुलाई को जारी किए जाने की खबर है। आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि "मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे 6 जुलाई को निम्नलिखित समय पर घोषित किए जाने की संभावना है: फाइनल और इंटरमीडिएट - 6 जुलाई को दोपहर (CA Results 2025 Time) 2 बजे के आसपास और फाउंडेशन परीक्षा - 6 जुलाई को शाम 5 बजे के आसपास।"
कब और कहां से चेक करें ICAI सीए परीक्षा का रिजल्ट
उम्मीदवारों को रोल नंबर के साथ अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
CA Results 2025 List of Website
एक बार जारी होने के बाद, परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे:
- icai.nic.in
- icaiexam.icai.org
- icai.org
CA Results 2025 Date and Time
- CA फाइनल और इंटरमीडिएट: लगभग 2 बजे, 6 जुलाई को
- CA फाउंडेशन: लगभग 5 बजे, 6 जुलाई को
CA Results 2025 How to Download
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाएं
- होमपेज पर, 'CA Results 2025 Link' पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और पिन दर्ज करें।
- दिखाए गए अनुसार कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
क्या है पासिंग मार्क्स
प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत और प्रत्येक समूह में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ICAI CA मई 2025 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे।
