IBPS PO Mains Admit Card 2024 Download Link: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (IBPS PO Mains Admit Card 2024) आज यानी 23 नवंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Admit Card 2024
IBPS PO Mains Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम का आयोजन 30 नवंबर 2024 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download IBPS PO Admit Card 2024
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 4455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
