HBSE Haryana Board Result 2023: जारी हो गया हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 15, 2023, 03:52 PM IST

HBSE BSEH 10th 12th Result 2023 How to Download Marksheet:खत्म हुआ इंतजार, हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए आखिरकार 12वीं परीक्षा का ​रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा जारी इन रिजल्ट को bseh.org.in से देखा जा सकेगा, छात्र यहां से मार्कशीट डाउनलोड का तरीका देखें।

HBSE Haryana Board Result 2023 LIVE होने वाला है। इसी के साथ हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। हरियाणा बोर्ड के छात्र 12वीं परीक्षा के परिणामों को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक साइट bseh.org.in से देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 2023 के जो छात्र मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है।

Haryana Board Result Live Link for Download Marksheet

हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट 2023

बोर्ड के अध्यक्ष वी पी यादव और सचिव कृष्ण कुमार आज करीब तीन बजे नतीजे जारी करेंगे। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 6,32,71 छात्र शामिल हुए थे। आधिकारिक खबर की बात करें, तो यह भी जान लें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली सरकार का डीबीएसई पहली बार 10वीं, 12वीं कक्षा के परीक्षा घोषित कर रहा है।

End of Feed