Haryana Board Re-Exam Date 2024: जारी हुई हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं री-एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

Haryana Board Re Exam Date 2024: इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5.25 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, कक्षा 10वीं परीक्षा में 3.03 लाख और 12वीं परीक्षा में 2.21 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुऐ।

Haryana Board Re Exam Date 2024, HBSE Haryana Board Class 10th 12th Re-Exam 2024: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख (Haryana Board 10th 12th Re-Exam 2024 Date) का ऐलान आज यानी 13 अप्रैल को कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स की परीक्षा रद्द हुई थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलोड क सकते हैं।

Haryana Board Re-Exam Date 2024

Haryana Board Re-Exam Date 2024

HBSE 10th 12th Re-Exam 2024 Date: इस तारीख को होगा री-एग्जाम

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 'सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च 2024 के लिए विद्यालय कोड 20016-रा.व.मा.वि. बाडेड फिरोजपुर झिरका, नूंह एवं 20575 रा.व.मा.वि. उडाका नूंह के अंग्रेजी (कोर) व इतिहास विषय की पूर्व में रद्द की गई परीक्षाओं का पुन: आयोजन अब 16 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक किया जा रहा है। संबंधित विद्यालयों को ईमेल व फोन पर इसकी जानकारी दे दी है।'

End of Feed