LIVE

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in: हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी रहा परिणाम

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in: हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी रहा परिणाम
HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in: हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी रहा परिणाम

Bseh.org.in, HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Direct Link on www.bseh.org.in, bsehexam.org: इंतजार हुआ खत्म! घोषित हुए परिणाम ! हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 3 से 3:30 के बीच जारी कर दिया गया है। इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंकं से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

Haryana Board 10th Result 2023 Direct Link | HBSE 10th Result Marksheet Link

हरियाणा बोर्ड 2023 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। HBSE Results 2023 देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 2,96,329 और स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस बार 10वीं का रिजल्ट 65.43 फीसदी रहा है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in, hbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

HBSE 10th 12th Result Marksheet Download Link

MAY 16, 2023 17:00 IST

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MAY 16, 2023 16:44 IST

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in LIVE: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं मार्कशीट

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से वितरित की जाएगी।
MAY 16, 2023 16:24 IST

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in LIVE: एसएमएस पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को RESULTHB10 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MAY 16, 2023 15:56 IST

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in LIVE: बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव ने जारी किया रिजल्ट

10वीं रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष वी पी यादव और सचिव कृष्ण कुमार द्वारा दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MAY 16, 2023 15:39 IST

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in LIVE: हिमेश, वर्षा, सोनू ने 498 नंबर्स के साथ किया टॉप

हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना, फतेहाबाद और वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत और सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने इस परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
MAY 16, 2023 15:38 IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2023: छात्र bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने आज यानी 16 मई को कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।
MAY 16, 2023 15:33 IST

HBSE 10th Result 2023 Bseh.org.in LIVE: फिर लड़कों से आगे निकली लड़कियां

हरियाणा बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में जहां 69.81 प्रतिशत छात्राएं पास तो वहीं 61.41 प्रतिशत छात्र हुए पास।
MAY 16, 2023 15:19 IST

HBSE Board Result 2023 Live - वीपी यादव ने जारी किया रिजल्ट

एचबीएसई 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में HBSE Haryana Board 10th रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर सक्रिय किया गया है।
MAY 16, 2023 15:16 IST

65.43 फीसद गया रिजल्ट

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने आखिरकार Haryana Board of School Education (HBSE) HBSE Haryana Board 10th Result 2023 की घोषणा कर दी है। इन रिजल्ट को bseh.org.in से देखा जा सकता है। इस बार 10वीं का रिजल्ट 65.43 फीसद गया है।
MAY 16, 2023 15:08 IST

HBSE Board Result 2023 Live - 3:30 बजे bseh.org.in पर ऑनलाइन रिजल्ट

हाई स्कूल या कक्षा 10 के परिणाम दोपहर 3:30 बजे bseh.org.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। छात्र परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य विवरण का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
MAY 16, 2023 15:03 IST

bseh.org.in पर आ रहा है परिणाम

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम कुछ देर में जारी करने की योजना बना ली है। इन परिणामों को bseh.org.in पर जारी किया जाएगा, HBSE Board Result 2023 Live अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
MAY 16, 2023 14:59 IST

एचबीएसई 10वीं परिणाम देखें पिछले सालों का पास प्रतिशत

2022 - 73.18%2021 - 100%2020 - 64.59%
MAY 16, 2023 14:50 IST

HBSE 10th Result 2023 Via App — ऐप से देखें एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023

प्लेस्टोर ऐप से 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' ऐप डाउनलोड करेंअपने - नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ ऐप पर रजिस्टर करें।'डाउनलोड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए विवरण भरें।रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
MAY 16, 2023 14:48 IST

bsehexam.org LIVE: डायरेक्ट लिंक देखें

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की तरफ से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट अगले 15 ​मिनट में जारी होने वाला है। रिजल्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।
MAY 16, 2023 14:30 IST

HBSE Board Result 2023 Live - कुछ देर में आ रहा रिजल्ट

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023 LIVE होने वाला है, बता दें, कुछ देर में HBSE Board Result 2023 लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।Haryana Board of School Education (HBSE) जैसे ही परिणाम जारी करेगा, इन्हें bseh.org.in से देखा जा सकेगा।
MAY 16, 2023 13:24 IST

bseh.org.in: 3 बजे आएगा रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 दोपहर 3 बजे के बाद, तक आने की उम्मीद है। HBSE 10वीं का रिजल्ट 2023 आज, 16 मई को जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद इन्हें bser-exam.in पर से देखा जा सकेगा। HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023 LIVE के लिए इस पेज पर बने रहें।
MAY 16, 2023 12:49 IST

HBSE Board Result 2023 Live - जानें निजी स्कूलों का हाल

एचबीएसई 12वीं के नतीजे कल जारी किए गए। निजी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.23% रहा। निजी स्कूलों के कुल 37,091 छात्रों में से 30,855 छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं कक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड एचबीएसई परिणाम 2023 आज, 16 मई को जारी किया जाना है।
MAY 16, 2023 07:03 IST

HBSE Board Result 2023 LIVE — दोपहर में आएंगे 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने सोमवार को दोपहर 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 16 मई को HBSE Haryana Board 10th Result 2023 की घोषणा की जाएगी, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
MAY 15, 2023 19:17 IST

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023 LIVE: पिछले साल 87.08 फीसदी छात्र हुए थे पास

हरियाणा 12वीं बोर्ड रिजल्ट इस साल पिछली बार के मुकाबले 5.43 प्रतिशत कम रहा है। इस साल 12वीं में 81.65 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि पिछले साल ओवरऑल छात्रों का पास प्रतिशत 87.08 फीसदी था।
MAY 15, 2023 18:48 IST

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 81.65 फीसदी छात्र इस साल हुए पास

हरियाणा 12वीं बोर्ड रिजल्ट इस साल पिछली बार के मुकाबले 5.43 प्रतिशत कम रहा है। इस साल 12वीं में 81.65 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि पिछले साल ओवरऑल छात्रों का पास प्रतिशत 87.08 फीसदी था।