GSEB HSC Answer Key 2024: जारी हुई गुजरात बोर्ड 12वीं आंसर-की, जानें कब तक जारी होगा रिजल्ट

GSEB HSC Answer Key 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी कर दिया जाएगा।

GSEB HSC Answer Key 202, Gujarat HSC 12th Science Answer Key 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा की आंसर- की (GSEB HSC Science Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी गुजरात बोर्ड 12वीं आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB HSC Answer Key 2024

GSEB HSC Answer Key 2024

GSEB HSC Answer Key 2024: 12वीं साइंस आंसर-की जारी

गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 22 मार्च तक किया गया था। वहीं, आज बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। स्टूडेंट्स को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 30 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

End of Feed