Explained: स्वदेशी AI सिस्टम से दुनिया को दम दिखाएगा भारत, IIT बॉम्बे की तगड़ी प्लानिंग

7 नवंबर 2025 को BharatGen Technology Foundation नाम की इस कंपनी को मुंबई के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में रजिस्टर किया गया। आईआईटी बॉम्बे की इस कंपनी से भारत में एक नई क्रांति देखने को मिलेगी। खास बात तो ये है कि कंपनी का पता भी IIT बॉम्बे ही है। मतलब ये कि ये किसी तरह का स्टार्टअप या फिर स्पिन ऑफ नहीं, बल्कि पूरी तरह से IIT बॉम्बे की अपनी ही कंपनी है। इस लेख में चलिये जानते हैं कि भारत को क्यों अपनी AI कंपनी की जरूरत पड़ रही है और इसके आने से क्या बदलाव होंगे ?

IIT Bombay AI Firm: Apple के सीईओ टिम कुक हों या फिर टेस्ला, स्पेसएक्स और X जैसे प्लेटफॉर्म और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क हों, जब भी कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जरूरत या फिर इसके परिणामों पर बात करता है तो इसका सीधा असर भारत पर भी देखने को मिलता है। मिले भी कैसे ना, आज के समय में हर इंडस्ट्री में AI स्किल्स की मांग और जरूरतें बढ़ती ही जा रही हैं। साथ ही युवाओं को AI के बढ़ते प्रयोग से नौकरी जाने का खतरा सता रहा है वो अलग। मगर अब भारत में भी AI जिस कदर हर सेक्टर में तेजी से पैर पसार रहा है, उसे देखते हुए IIT Bombay ने देश की पहला एआई कंपनी खड़ी करके इतिहास रच दिया है। इस लेख में चलिये बात करते हैं भारत के इस पहले एआई मॉडल की जरूरत, काम करने का तरीका, मकसद और इसकी भविष्य की संभावनाओं के बारे में... साथ ही बात करेंगे इस बारे में कि ये एआई कंपनी या इसके काम करने का तरीका भारत में बहुतायत में इस्तेमाल होने वाले अन्य AI प्लेटफॉर्म जैसे कि Chatgpt, Google Gemini से कैसे अलग है।

BharatGen

BharatGen

IIT बॉम्बे की खुद की AI कंपनी

End of Feed