DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का रिकॉर्ड, 2.73 लाख छात्रों ने किया आवेदन

DU Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए यूजी कोर्स में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा दर्ज किया है। यहां करीब 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर साइन अप किया है।

DU Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए यूजी कोर्स में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा दर्ज ( Delhi University Admission 2026) किया है। यहां करीब 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर साइन अप ( Delhi University Admission) किया है। CSAS के दूसरे चरण (Phase II) के तहत 2.06 लाख से ज्यादा आवेदकों ने अपने प्रोग्राम और कॉलेज की प्राथमिकताएं भी जमा कर दी हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मानें तो सीएसएएस पोर्टल पर साइन अप करने वाले 2,73,752 कैंडिडेट्स में से 2,18,284 कैंडिडेट्स ने अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 2,06,835 उम्मीदवारों ने एडमिशन प्रोसेस के दूसरे चरण के तहत अपने प्रोग्राम और कॉलेज की प्राथमिकताएं भी जमा कर दी हैं।

DU Delhi University Admission 2026

DU Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का रिकॉर्ड

3 जुलाई को शुरू हुआ था एडमिशन का दूसरा चरण

बता दें अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन प्रोसेस का दूसरा चरण 3 जुलाई को शुरू हुआ और 11 जुलाई को खत्म हुआ। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सीयूईटी यूजी के सब्जेक्ट्स को कक्षा 12वीं में पढ़े गए विषयों से मिलाना था। साथ ही अपने पसंदीदा प्रोग्राम और कॉलेज के कॉम्बिनेशन भी जमा करने थे।

End of Feed