Directorate of Medical Education, DME Assam DHS Admit Card 2022 जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार dhs.assam.gov.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, डीएमई असम ने ग्रेड 4 भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है।
जारी हुए ग्रेड 4 भर्ती के असम डीएचएस एडमिट कार्ड
22 जनवरी को होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, डीएचएस असम परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है। परीक्षा दोपहर 1 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा और निर्धारित समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें Assam DHS Admit Card 2022
- उम्मीदवार जो असम डीएचएस ग्रेड भर्ती 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dhs.assam.gov.in पर जाएं।
- अब Latest नाम के सेक्शन में देखें यहां Download Admit Card for the post of Grade IV नाम से टेक्स्ट दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां Click Here to Download admit card for the post of Grade IV post पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज खुलेगा, अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब Application no / Username और Password डालकर एडमिट कार्ड देखें।
डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें - Download Admit Card for the post of Grade IV
जानें पेपर के बारे में
डीएचएस असम ग्रेड भर्ती परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा MCQ प्रारूप में आयोजित की जाएगी और इसमें 1 अंक के 100 प्रश्न होंगे।
कुल अंक आवंटन सामान्य अंग्रेजी: 25 अंक, सामान्य गणित: 25 अंक और सामान्य ज्ञान: 50 अंक, कुल 100 अंक होंगे।
