Delhi Police PE/MT Date 2026: कब होगी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई एमटी की स्थगित होने वाली परीक्षा, यहां देखें डेट

Delhi Police PE/MT Date, Schedule 2026: दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट भारी बारिश के चलते स्थगित कर दिया था। वहीं अब यह 10, 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यहां आप दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE/MT का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Delhi Police PE/MT Date, Schedule 2026: दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE/MT) खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया (Delhi Police PE/MT Date) गया था। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण (PE&MT) की नई तारीक घोषित कर दी है। अब पीई/एमटी 10 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। ध्यान रहे इसके लिए 22, 24 और 25 अगस्त 2026 के लिए जारी किया गया वही एडमिट कार्ड मान्य होगा।

Delhi Police PEMT Date, Schedule 2026

बता दें अधिकारियों ने बताया ता कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए PE&MT को स्थगित किया गया है। फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है। ऐसे में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहीं अब आप दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई/एमटी का नया एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed