CTET Admit Card Download Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया जाना है, अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in से सीटेट एडमिट कार्ड 2023 चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) राष्ट्र स्तर पर आयोजित की जाने वाली पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन 20 अगस्त को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा, लेकिन एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे।
सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (image - canva)
CTET पेपर 1 की शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है जबकि CTET परीक्षा पेपर 2 की शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।
CTET Admit Card Release Date
सीटेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट आ गई है, उम्मीदवार 18 अगस्त को इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होते ही यहां शेयर किया जाएगा।
CTET Admit Card 2023 Download — सीटीईटी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध CTET Exam Admit Card Link पर क्लिक करें
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
- सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- ध्यान रहे, परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
सीटेट करने से क्या होता है?
सीटीईटी परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का अवसर मिलता हे, हालांकि परीक्षा पास करते ही सरकारी नौकरी नहीं मिलती क्योंकि यह परीक्षा उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। बता दें, अवसर यहीं समाप्त नहीं होते हैं, कई प्राइवेट स्कूल भी सीटीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करते हैं।
