CSIR UGC NET 2024: जारी हुई सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 17, 2024, 09:39 AM IST

CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2024 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी (CSIR UGC NET City Slip 2024) कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2024

CSIR UGC NET 2024

CSIR UGC NET Exam 2024 Date: जुलाई में होगी परीक्षा

सीएसआईआर यजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 25 जून से 27 जून तक दो शिफ्ट में किया जाना था। हालांकि, NEET और UGC NET विवादों के बीच इसे रद्द कर दिया गया है।

End of Feed