CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कॉन्स्टेबल्स (CSBC), बिहार ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल (मद्य निषेद सिपाही,), जेल वार्डर (कक्षपाल) और मोबाइल स्क्वॉड कॉन्स्टेबल (चलंत दस्ता सिपाही) पदों के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम डेट और सेंटर की जानकारी देख सकते हैं।
CSBC Bihar Police City Slip 2026
इतने पदों को भरा जाएगा
उम्मीदवार अब CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवंटित परीक्षा जिला और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 4,236 खाली पदों को भरना है। बता दें कि लिखित परीक्षा 14 जून और 17 जून को आयोजित की जाएगी।
CSBC बिहार परीक्षा सिटी स्लिप कैसे देखें :
How to check CSBC Bihar Police Exam City Slip :
उम्मीदवार इन विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप प्राप्त कर सकते हैं:
- रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- जन्म तिथि
एक्टिव हुआ सिटी स्लिप लिंक
इस सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा जिले और परीक्षा की तारीख के बारे में पहले से जान सकते हैं। केंद्रीय चयन पर्षद बिहार ने मद्य निषेद सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों की भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। अब जो भी परीक्षार्थी इसमें भाग लेने वाले हैं, वो अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर एग्जाम सिटी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
