CRPF Admit Card 2023 Released: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कुक, मसलची, सफाई कर्मचारी, टेबल बॉय, वॉशरमैन और वाटर कैरियर पदों के लिए आवेदन किया है, वे crpf.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीआरपीएफ पैरामेडिक स्टाफ भर्ती परीक्षा 27 मार्च (4.00 बजे से शाम 6.00 बजे) और 28 मार्च (8.30 से 10.30 बजे) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।
CRPF एडमिट कार्ड 2023
सीआरपीएफ एडमिट कार्ड 2023: CRPF Admit Card 2023 Download Direct Link for Paramedic staff
पैरामेडिक स्टाफ के लिए सीआरपीएफ एडमिट कार्ड 2023: डाउनलोड करने के स्टेप्स
सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलकर पूछे गए विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
एडमिट कार्ड चेक करके इसको डाउनलोड कर लें।
सीआरपीएफ एडमिट कार्ड 2023 का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सीआरपीएफ पैरामेडिक भर्ती अभियान में कांस्टेबल (मसालची / कुक / सफाई कर्मचारी / धोबी / वाटर कैरियर / टेबल बॉय) जैसे कुल 250 गैर-तकनीकी पद भरे जाएंगे।
