NEET 2026: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, नीट परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा का तोहफा

21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) के दिन सभी अभ्यर्थियों को दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को केवल अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

NEET UG Re Exam 2026: एनटीए नीट यूजी री एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) के दिन सभी अभ्यर्थियों को दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को केवल अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा। सरकार के इस फैसले से खासतौर पर उन छात्रों को राहत मिलेगी जो दिल्ली और आसपास के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचेंगे। अधिकारियों के अनुसार, सभी DTC बस कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को बिना टिकट यात्रा करने दें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर इस फैसले की जानकारी दी है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार का कहना है कि परीक्षा के दिन किसी भी छात्र को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचना छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता का विषय रहता है।

End of Feed