CLAT 2025 Result Declared: Consortium of National Law Universities Common Law Admission Test (CLAT) 2025 Result की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इसे consortiumofnlus.ac.in से देख सकेंगे, हालांकि यहां खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिससे आप आसानी से CLAT 2025 Result Link तक पहुंच सकेंगे।
CLAT 2025 का परिणाम घोषित
CLAT 2025 Result Release Date
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2025 के नतीजे आज 8 दिसंबर को जारी किए। CLAT 2025 Exam का आयोजन 1 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक एक शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।
CLAT 2025 Result Online Check
- CLAT की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- 'CLAT 2025 Result' पर क्लिक करें।
- आपको लॉगिन पेज पर भेज दिए जाएंगे, जहां आप क्रेंडिशियल जैसे आवेदन संख्या / एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- CLAT 2025 Scorecard देखें।
CLAT Result 2025, Answer Key
CNLU ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि फाइनल आंसर की के खिलाफ कोई भी शिकायत आज 8 दिसंबर दोपहर से उठाई जा सकती है। इसमें यह भी लिखा है, "ईमेल, वेबसाइट पर सपोर्ट टिकट या फोन कॉल के जरिए प्राप्त शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।"
CLAT परीक्षा भारत के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 96.33% उपस्थिति रही। इनमें से 57% महिला उम्मीदवार, 43% पुरुष उम्मीदवार और 9 उम्मीदवार ट्रांसजेंडर थे।
