ICSE, ISC Exam Time Table2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। जारी होने पर, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपना टाइमटेबल डाउनलोड कर सकेंगे। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो यहां से देखें CISCE Time Table 2025 Pdf Download करने का तरीका
सीआईएससीई डेट शीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें
पूरे टाइमटेबल के साथ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों और अन्य जैसे विवरणों को भी देखना होगा।
संभावना है कि कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। पिछले साल CISCE ने 8 दिसंबर, 2023 को ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी।
कक्षा 10 या ICSE बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक किया गया था।
कक्षा 12 या ISC बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 12 फरवरी से 3 अप्रैल, 2024 तक किया गया था।
इसके अलावा, दोनों परीक्षाओं के परिणाम 6 मई, 2024 को जारी किए गए थे, जिसमें कुल 2,42 328 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा और 98,088 ने कक्षा 12 की परीक्षा पास की थी।
ICSE, ISC परीक्षा डेटशीट 2025: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होम पेज पर, आवश्यकतानुसार कक्षा 10 या 12 के लिए डेटशीट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- ICSE, ISC Time Table 2025 स्क्रीन पर आ जाएगी।
- CISCE Time Table 2025 Download करें।
- उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
CBSE Time Table 2025
आपको पता होगा, CBSE ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यही कारण है कि CISCE Time Table 2025 का इंतजार बढ़ गया है। सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी, और सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
