Chhatisgarh Teacher Vacancy 2023: छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बघेल सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Chhatisgarh Teacher Recruitment 2023) किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के 12 हजार 489 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसमें सहायक शिक्षक के 6285 पद, शिक्षक के 5 हजार 772 और लेक्चरर के 432 पद शामिल हैं।
Chhatisgarh Teacher Vacancy 2023: शिक्षक के 12 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी
यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से शिक्षक की नौकरी के लिए आस लगाए (Teacher Job In Chhatisgarh) बैठे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे यहां आवेदन के लिए 06 मई से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद है कि जून में शिक्षक के इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
अन्य विभाग में भी जल्द वैकेंसी
बता दें प्रदेश में 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक के चलते शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया बाधित हो रही थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने मुख्य सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। जिसमें जल्द से जल्द अन्य विभागो व मंत्रालयों में रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया है। इससे साफ होता है कि अन्य विभागों में भी जल्द ही बंपर भर्ती निकलने वाली है।
Chhatisgarh Teacher Vacancy 2023: किस पद पर कितनी भर्ती
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285 पद, शिक्षक के 5,772 पद व लेक्चरर के 432 पद शामिल हैं। इन पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। यहां अप्लाई करने के लिए 06 मई को 10 बजे लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Chhatisgarh Teacher Eligibility, Criteria: शैक्षणिक योग्यता
यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुए होना चाहिए। साथ ही डीएड व बीएड अनिवार्य है। वहीं सहायक शिक्षक एवं शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए TET/CGTET अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
Chhatisgarh Teacher Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Chattishgarh School Education Department Teacher Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
