CGPSC Notification 2024 Pdf: The Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) State Service Examination (SSE) 2024 Notification जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CGPSC SSE 2024 Registration 1 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा। ये आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन लिंक दोपहर 12 बजे सक्रिय होगा। जानें आवेदन की क्या है अंतिम तिथि
सीजीपीएससी अधिसूचना 2024 (image - canva)
CGPSC Notification 2024 Last Date
CGPSC SSE 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2024 (रात 11:59 बजे) है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 246 रिक्तियां भरी जाएंगी।
CGPSC Notification 2024 Date
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवेदक 31 दिसंबर, 2024 और 2 जनवरी, 2025 के बीच रात 11:59 बजे तक अपने जमा किए गए CGPSC SSE आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे, इसके लिए कोई फीस नहीं पड़ेगी। CGPSC SSE 2024 चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।
CGPSC Notification 2024 25
सीजीपीएससी एसएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को दो सत्रों - सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा और दोपहर का सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
CGPSC Notification 2024 in Hindi
प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में आगे बढ़ेंगे। प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे: सामान्य अध्ययन और योग्यता मूल्यांकन। सीजीपीएससी एसएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा का प्रत्येक पेपर दो घंटे का होता है और इसमें 100 सवाल होते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे; हालांकि, गलत उत्तर होने पर कुल स्कोर में से एक तिहाई की कटौती होगी।
