LIVEसीबीएसई 10वीं रिजल्ट, digilocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। एक बार सीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद इन्हें cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा। इस बात के प्रबल संकेत हैं कि नतीजे अगले सप्ताह की शुरुआत में ही जारी किए जा सकते हैं। लेकिन CBSE Result 2026 Date and Time की घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में पुख्ता तौर पर कहना जल्दी होगी। हालांकि हमारी टीम लगातार CBSE Result 2026 class 10 से जुड़े अपडेट को कवर कर रही है।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, digilocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने रिजल्ट जारी करने की लगभग सभी तैयार कर ली है। प्रबल संकेत हैं कि CBSE Result 2026 declare की खबर अगले सप्ताह की शुरुआत में आ सकती है। लेकिन CBSE Result 2026 Date and Time की घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में पुख्ता तौर पर कहना जल्दी होगा। एक बार सीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद इन्हें cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि हमारी टीम लगातार CBSE Result 2026 class 10 से जुड़े अपडेट को कवर कर रही है। रिजल्ट की घोषणा के दौरान टॉपर्स की सूची, लड़कियों व लड़कों का पास प्रतिशत, इसके अलावा ओवरआल पास प्रतिशत जैसी जानकारी भी साझा की जाएगी।
UP Board 10t 12th Result 2026: Direct Link
वेबसाइट के अलावा कहां से देखें रिजल्ट (CBSE Class 10th Result Online)
बता दें, छात्र CBSE की वेबसाइट और DigiLocker सहित आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपने परीक्षा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। ये सिस्टम रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
स्टेप 1- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
स्टेप 3- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
स्टेप 5- ‘Class 10 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
स्टेप 7- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देख सकेंगे
छात्र सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएंगे
- CBSE Class 10th Result 2026 Link पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।
- जानकारी सबमिट करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
मार्कशीट में क्या होगी जानकारी
मार्कशीट में विषय-वार स्कोर, संबंधित ग्रेड और पास या फेल की स्थिति शामिल होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सटीकता सुनिश्चित करने के लिए नाम, रोल नंबर और विषय कोड जैसे अपने व्यक्तिगत विवरणों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें।
CBSE 10th Results 2026 cbse. gov. in LIVE - CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 results.cbse.nic.in पर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 results.cbse.nic.in पर घोषित कर सकता है। देश और विदेश में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार, परिणाम घोषित होने पर CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख पाएंगे।
CBSE Result 2026 Date Live - ग्रेस मार्क्स नीति
कक्षा 10 में एक या दो अंकों से पीछे रह जाने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
CBSE कक्षा 10 और 12 के नतीजे कब जारी करेगा?
हालांकि बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया में तेज़ी के चलते कक्षा 10 के नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ़्ते से पहले घोषित होने की संभावना है। वहीं, पिछले रुझानों के मुताबिक, कक्षा 12 के नतीजे मई 2026 के दूसरे हफ़्ते से पहले आने की उम्मीद है। पिछले साल, कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।
डिजिलॉकर पर आया अपडेट, 10वीं का रिजल्ट होने जा रहा जारी
डिजिलॉकर पर अपडेट आ गया है, पहले 10वीं का रिजल्ट जारी होगा, तैयारी हो गई है, अब कभी भी तारीख का ऐलान किया जा सकता है।
CBSE Result 2026 Live - कितने छात्रों के लिए जारी होगा रिजल्ट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से उम्मीद है कि वह जल्द ही 2026 के लिए क्लास 10 बोर्ड परीक्षा (सेशन 1) के नतीजे घोषित करेगा, जो शायद पिछले साल की समय-सीमा से पहले होंगे। यह बदला हुआ शेड्यूल बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे राउंड की वजह से है, जो मई 2026 में होने वाला है। लगभग 43 लाख छात्र—जिनमें करीब 25 लाख क्लास 10 के उम्मीदवार शामिल हैं—अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
CBSE Result 2026 Date Live - रिजल्ट देखने के लिए सबसे लोकप्रिय वेबसाइटें
छात्र अपने CBSE रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। ये वेबसाइटें स्कोरकार्ड देखने के लिए मुख्य माध्यम बनी हुई हैं, हालांकि रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद इन साइटों पर भारी ट्रैफिक होने की उम्मीद है।
CBSE Result 2026 Live - वेबसाइट के अलावा और कैसे देख सकते हैं रिजल्ट
ऑनलाइन पोर्टल (cbseresults.nic.in) के माध्यम से
- SMS के द्वारा
- IVRS या कॉल के माध्यम से
- Digilocker CBSE परिणाम 2025
CBSE Result 2026 Date Live - ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स का महत्व
हालांकि डिजिटल मार्कशीट्स तुरंत उपलब्ध हो जाती हैं, फिर भी CBSE द्वारा जारी किए गए ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए महत्वपूर्ण बने रहते हैं, जिनमें उच्च शिक्षा और आधिकारिक दस्तावेज़ीकरण शामिल हैं।
CBSE Result 2026 Date Live - छात्रों के लिए काउंसलिंग सहायता
कई स्कूल और संस्थान नतीजों के बाद काउंसलिंग सहायता उपलब्ध कराते हैं, जिससे छात्रों को तनाव से निपटने, अपने विकल्पों को समझने और अपने भविष्य के बारे में सोच-समझकर फैसले लेने में मदद मिलती है।
आा गया आधिकारिक अपडेट, जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट
CBSE 'दो-बोर्ड प्रणाली' लागू कर रहा है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस महीने कक्षा 10वीं के मैट्रिक के नतीजे जारी करेगा। आम तौर पर, बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे मई में कक्षा 12 के नतीजों के साथ ही जारी करता है; हालांकि, मौजूदा शैक्षणिक सत्र से, CBSE 'दो-बोर्ड प्रणाली' लागू कर रहा है।
बैकएंड प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा
परिणाम की घोषणा, मूल्यांकन, मॉडरेशन और अंकों के संकलन जैसी बैकएंड प्रक्रियाओं के पूरा होने पर निर्भर करती है। सटीकता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड एक व्यवस्थित प्रणाली का पालन करता है, और सभी चरण पूरे हो जाने के बाद परिणाम की तारीख की पुष्टि की जाएगी।
CBSE Result 2026 Date Time Live: कितने विषयों की दे सकते हैं कंपार्मेंट परीक्षा?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं। जबकि 12वीं के छात्रों को केवल एक परीक्षा में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देना का मौका दिया जाएगा।
CBSE Result 2026 Date Time Live: परीक्षा पास करने के तीन मौके
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्र को तीन मौके दिए गए हैं। पहला फरवरी बोर्ड परीक्षा, फिर कंपार्टमेंट परीक्षा और उसके बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्र इसमें शामिल होकर अपना साल बचा सकता है।
CBSE Result 2026 Date Time Live: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड में कौन हो सकता है शामिल
सीबीएसई द्वारा मई 2026 में आयोजित की जाने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने फरवरी 2026 में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों की परीक्षा दी हो।
CBSE Result 2026 Date Time Live: कब होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड के नए नियम के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2 बार आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, फरवरी से मार्च के बीच पहली बोर्ड परीक्षा संपन्न हो गई है, जिसका रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। जबकि दूसरी बोर्ड परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
CBSE Result 2026 Date Time Live: अंतिम चरण में 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया
जहां 10वीं क्लास का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, वहीं 12वीं क्लास की कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है। बता दें कि पहली बार सीबीएसई 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल (On-Screen Marking - OSM) हो रहा है। उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन कर शिक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तरों की जांच कर रहे हैं।
CBSE Result 2026 Date Time Live: सफलतापूर्वक पूरी हुई सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
CBSE Result 2026 Date Time Live: सीबीएसई 10वीं की आंसर कॉपियों की जांच हुई पूरी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं की आंसर कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार और बढ़ गया है। जल्द ही सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
CBSE Result 2026 Date Time Live: कब हुई थी सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी को शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी। मूल्यांकन प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।