CBSE DRQ स्किल टेस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026: सीबीएसई द्वारा डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा 2026 के स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार cbse.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (DRQ) के तहत ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव है, उम्मीदवारों को बस अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर उसे डाउनलोड करना होगा।

CBSE DRQ

CBSE DRQ स्किल टेस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी

कब होगा स्किल टेस्ट?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा 2026 (CBSE DRQ) के तहत ग्रुप ए, बी और सी के 124 पदों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 11 जुलाई को विभिन्न सेंटर पर किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा पहले ही संपन्न की जा चुकी है।

End of Feed