CBSE Class 10th Result 2024: मई में जारी होगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा

CBSE Class 10th Result 2024 Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

CBSE 10th Result 2024 Date, CBSE Class 10th Result 2024 Kab Aayega: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE Class 10th Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।

CBSE Class 10th Result 2024

CBSE Class 10th Result 2024

CBSE Class 10th Result 2024: मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी

बोर्ड की तरफ से इस साल 10वीं के 16 लाख स्टूडेंट्स की लगभग 80 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने के 3 से 4 हफ्ते बाद ही बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा।

End of Feed