CBSE Date Sheet 2025: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

CBSE Date Sheet 2025 PDF Download: सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बोर्ड द्वारा डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।

CBSE Date Sheet 2025 Class 10th 12th PDF Download Link at cbse.gov.in: सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट (CBSE 10th 12th Date Sheet 2025) बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेट शीट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई डेट शीट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE Date Sheet 2025

CBSE Date Sheet 2025

CBSE 10th 12th Date Sheet 2025: दिसंबर में आएगी डेट शीट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानाकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सीबीएसई डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed