BSF Head Constable Final Result: सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट bsf.gov.in पर जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 13, 2023, 05:38 AM IST

BSF Head Constable Final Result: सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ हेड कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2022 को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी यहां पर दिया गया है। इसके अलावा बीएसएफ का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स को भी यहां पर आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in की मदद से देखा जा सकता है।

BSF Head Constable Final Result Download: सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने 12 अप्रैल, 2023 को बीएसएफ हेड कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बीएसएफ की आधिकारिक साइट bsf.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। लिखित परीक्षा, पीएसटी/पीईटी और मेडिकल परीक्षा के आधार पर एचसी (आरओ) और एचसी (आरएम) के पद के लिए अंतिम योग्यता सूची लिस्ट की गई है।

BSF Head Constable Final Result Released

BSF का हेड कांस्टेबल रिजल्ट हुआ जारी

लिखित परीक्षा 20 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। प्रलेखन, पीएसटी, पीईटी और डिक्टेशन और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट 16 जनवरी, 2023 से आयोजित किया गया था और मेडिकल टेस्ट 15 फरवरी 2023 से आयोजित किया गया था। बीएसएफ फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

End of Feed