BSEB Sakshamta Result 2024: जारी होने जा रहा बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड

BSEB Sakshamta Result 2024, Sarkari Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से सक्षमता रिजल्ट bsebsakshamta.com पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च तक किया गया था।

BSEB Sakshamta Result 2024, Sarkari Result 2024: बिहार सक्षमता रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024

Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024

BSEB Bihar Sakshamta Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

बिहार सक्षमता परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 15 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 24 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

End of Feed