BSEB Inter Compartment 2023, Bihar Board 12th Compartment Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा (BSEB Inter Compartment Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 11 अप्रैल को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB 12th Compartment Admit Card 2023
BSEB 12th Compartment Admit Card 2023: कब होगी इंटर परीक्षा
जारी सूचना के मुताबिक, बीएसईबी इंटर प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।
#BSEB #BiharBoard #Bihar t.co/QoVz3jmP24
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
BSEB Class 12th Compartment Admit Card 2023: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड
बीएसईबी 12वीं इंटर प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड शिक्षण संस्थानों के प्रधान बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ उन्हें उपलब्ध कराएंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
How to download BSEB Bihar Board 12th Inter Admit Card 2023
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की ओर से फिलहाल 12वीं प्रायोगिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
