BSEB Bihar STET Notification 2023, Bihar STET 2023: बिहार एसटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर आज यानी 9 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 23 अगस्त निर्धारित की गई है।
BSEB BIHAR STET 2023
Bihar STET Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
एसटीईटी परीक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। एसटीईटी पेपर 1 माध्यमिक स्तर और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा।
BSEB Bihar STET Notification 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 37 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स और बीएड की डिग्री भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for Bihar STET 2023
- आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर करें।
- फिर एसटीईटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूर दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
BSEB STET Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
बिहार एसटीईटी पेपर 1 या पेपर 2 एप्लीकेशन के लिए जनरल/ओबीसी/बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 960 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्लयूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 760 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
