BSEB Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख, यहां से डाउनलोड करें डेट शीट

BSEB Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

BSEB Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम की डेट शीट (BSEB 10th 12th Date Sheet 2025) जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Exam 2025

BSEB Bihar Board Exam 2025

Bihar Board 10th 12th Date Sheet 2025: कब आएगी डेट शीट

बिहार बोर्ड डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की थ्यारी परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 तक किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। वहीं, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

End of Feed