BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी, interbiharboard.com से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार interbiharboard.com से अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 4 बजे की गई। बिहार बोर्ड कक्षा 10वी और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब interbiharboard.com, compartment.biharboaronline.org से अपने परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को उनका रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना है। ऐसे वह अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे और उसे डाउनलोड कर पाएंगे।

BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 OUT

BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 OUT (Photo - AI)

कब हुई थी बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा?

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 2 मई से 6 मई के बीच किया गया था, जबकि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 11 मई तक चली थी। इन दोनों परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा आज शाम 4 बजे की जाएगी।

End of Feed