BPSC 2023: बीपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर की, bpsc.bih.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 24, 2023, 08:55 PM IST

BPSC Asst Prof Exam 2022 Final answer key: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर फिजिक्स के पद के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। बीपीएससी आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

Bihar Public Service Commission (BPSC) Assistant Professor Physics Final Answer Key जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा (सहायक प्रोफेसर फिजिक्स) दी है, वे अब बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं।

BPSC Final answer key for Asst Prof Written

बीपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की

बीपीएससी सहायक प्रोफेसर लिखित प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की 12 नवंबर और फिर 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था, जिन आवेदकों ने आपत्ति उठाई थी, उनके आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है।

End of Feed